#___एक_प्रश्न_को_सुलझाए_कोई आज भारत में चारो ओर जय हिंद के नारे लगाए जा रहे हैं । सभी अपनी अपनी वक्तव्य शैली उसमें जोड़ता चला जा रहा है । कवि-कवयित्रियाँ भारत माता की जयघोष कर रहे हैं। मुझे तो उन लोगों पर हँसी आती हे जो कहते हैं- मेरा भारत महान । मै पूछती हूँ भारत महान कहाँ से है । भारत में कितने ही वीर पुरुष , गुणी जन , विद्वान तथा बहुत से ऐसे लोगों ने जन्म लिया तथा भारत के लिए बहुत कुछ किया लेकिन फिर भी भारत महान न हो सका । भारत को महान कहने वाले मुझे ये तो बताओ भारत किस क्षेत्र में महान है । धर्म मजहब के नाम पर यहाँ दंगे, सांप्रदायिक दंगे, कानून उल्लंघन में नं०. 1, गरीबी , लैंगिक विषमता , शोषण, अपहरण... ..... और भी न जाने कितने ही समस्याओं से ग्रस्त है हमारा भारत । लेकिन सरकार को कुछ समस्याओं का ही ध्यान है । मै कहती हूँ सिर्फ सरकार बदलने से कुछ नहीं होगा हमें स्वयं को बदलना होगा । क्योंकि सरकारें तो बहुत सी आई और गई लेकिन कर कुछ नही पाई । चलो इतना ही बता दो कि क्या भारत में व्यक्ति बोल सकता है ? नहीं बोल सकता क्योंकि यह गूँगे बहरो का देश है । जनता गूँगी है और सरकार बहरी । मै...