और आंसू बहते गए

 कॉलेज से लौटते समय बस में बैठी सुहानी सोच रही थी ट्विटर अकाउंट चेक कर लेती हूँ काफी दिन हो गए।

जैसे ही ट्विटर अकाउंट खोला मैसेज की बाढ़ पड़ी थी । सब के सब मेसेज अभिमान के थे ।

कैसी हो?कहाँ हो?

 व्हाट्सप्प फेसबुक फोन नम्बर सब बन्द क्यों है?

क्या बात है तुम ठीक तो हो न?

मेरी शादी तय हो गई है आने वाले दस दिन के अंदर मेरी शादी होने वाली है।

बस इतना पढ़ना था कि सुहानी हँस पड़ी और ज्योति उसकी


दोस्त जो कि उसके साथ बैठ थी बोली क्या हुआ सुहानी इतना क्या हंस रही है क्या मिल गया?

अरे यार ज्योति ये देखो अभिमान को , क्या बोल रहे हैं कि उनकी शादी तय हो गयी है और अगले 10 दिन में शादी है।

मतलब मैं ही मिली हूँ उनको आज बेवकूफ बनाने के लिए। मज़ाक भी कोई ऐसे करता है क्या । 

मैं सब जानती हूं चार दिन मैंने बात नही की न, इसलिए मुझसे नाराज हैं तभी ऐसी बात कर रहे हैं ।

देखना ज्योति मैं अभी फोन करती हूं और देखना कैसे मना लेती हूँ सारी नाराजगी अभी दूर कर दूंगी । अभी होगी इनकी शादी कहीं और वो भी मेरे होते हुए ,चार साल ऐसे ही थोड़ी साथ रहे हैं ।गुस्सा जायज है लेकिन ऐसा मज़ाक बिल्कुल जायज नही है।

सुहानी ने फोन लगाया ।

ट्रिंग ट्रिंग ........

हेल्लो 

हाँ हेल्लो सुहानी कैसी हो कितने दिन हो गए तुम्हारी आवाज सुने मैं तो सोचा न जाने क्या हो गया कहाँ चली गयी कि बात नही कर रही । कितनी बार मैंने फोन ट्राई किया लगा ही नहीं।

हाँ अभिमान मेरा फोन खराब हो गया था इसलिए नही हो पाई बात। तुम कैसे हो और ये क्या कितना भद्दा मजाक किया है तुमने ट्वीटर मैसेज में।

वो मज़ाक नही है मेरी जान वो सच है ।जितना मेरा जीवित होना सच है उतना ही सच वो बात है।

मुझे पता है अब बनाओ मत और गुस्सा छोड़ो अब तो कर रही हूं बात ।

ऐसा वैसा मज़ाक मुझसे मत किया करो तुमको पता है मैं बर्दाश्त नहीं कर पाती हूँ।

सोना मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ तुमको खोना नही चाहता मैं अपना सिर धरती पर कई कई बार पटक चुका हूं कि मुझे ये शादी नही करनी मुझे सिर्फ तुमसे शादी करनी है तुम मेरी जिंदगी हो ।

मैं मर जाना चाहता हूँ जब तुम्हारा नही हो सकता तो।

मैं बहुत मजबूर हूँ पापा ने मम्मी को धमकी दी है कि अगर मैंने ये शादी नहीं की तो पापा अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल लेंगे ।मम्मी मुझसे अपने सुहाग की भीख मांग रही हैं।

अच्छा!

अगर तुम्हारे माँ पापा ने सोच ही लिया है तुम्हारी शादी किसी और से करने की तो कुछ सोच समझ कर ही तय किया होगा अच्छा ही किया होगा लड़की भी अच्छी होगी तुम खुश रहोगे और क्या चाहिए।

तुम दुखी न होना सोना मैं समझ सकता हूँ क्या बीत रही होगी तुम्हारे दिल पर।तुम ये मत सोचना मैं तुमको धोखा दे रहा हूँ तुम हमेशा मेरे दिल मे रहोगी। मैंये ये शादी दिल से नही करना चाहता पर मुझे मम्मी का सुहाग भी बचाना है अपने बेटे होने का कर्तव्य भी तो चुकाना है ।

हाँ मैं बिल्कुल भी दुखी नही हूँ तुम खुश रहना और बहुत प्यार करना अपनी पत्नी को । मेरी चिंता मत करना मैं ठीक हूँ ।

सुहानी तुम अब क्या करोगी ?तुम भी शादी करोगी न ।


नही मैं शादी नही करूँगी जब तुम किसी और की मांग का सिंदूर होने वाले हो तो मेरी मांग तो सूनी ही रहेगी । लेकिन तुमको मेरी कसम है तुम शादी कर लेना और जितना मुझे प्यार करते हो उससे बहुत ज्यादा अपनी पत्नी को देना और खुश रहना ।

मुझे फोन मत करना अब मैं नही चाहती मैं तुम्हारे लिए आगे चलकर परेशानी बनूं ।

अपना ख्याल रखना बाय

हम्म बाय बाय


सुहानी ने फोन रखा और अपना संतुलन खो बैठी वो खुद को रोक नही पाई फूट फूट कर रोई।उसे उस दिन ज्योति का ही सहारा था नही मन तो सुहानी का ये तक हो गया था कि चलती बस से कूद जाए।

उसने वो सारी बात ज्योति को बताई और आँसू बह चले जो पूरे रास्ते नही थम सके। दिल मे कम्पन और भय लगातार झकझोर रहा था।

सुहानी ने खुद को बहुत संयम से अभिमान के सामने बटोर कर रखा था लेकिन अब वो पूरी तरह से टूट चुकी थी।

रेखा अस्मिता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक प्रश्न को सुलझाए कोई

मुक्तक